लोड हो रहा है...
नई दिल्ली 32°C
होम > News > 24 अगस्त से SIM Card Rules: एक व्यक्ति कितने SIM रख सकता है?
News

24 अगस्त से SIM Card Rules: एक व्यक्ति कितने SIM रख सकता है?

अगर आपके नाम पर कई SIM Card चल रहे हैं या आपने अलग-अलग काम के लिए एक से ज्यादा 

मोबाइल कनेक्शन  लिए हुए हैं, तो 24 अगस्त की तारीख आपके लिए जरूरी हो सकती है। सरकार अब यह जांच और सख्त करने जा रही है कि किसी एक व्यक्ति के नाम पर तय सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन तो नहीं चल रहे हैं।

सबसे पहले एक बात साफ कर दें : 9 SIM card rule के अनुसार 9 SIM की लिमिट 24 अगस्त से जारी नहीं हो रही है, यह लिमिट पहले से लागू है। बदलाव यह है कि अब टेलीकॉम कंपनियाँ उन लोगों की पहचान करने के लिए नया वेरिफिकेशन सिस्टम इस्तेमाल करेंगी, जो तय सीमा पूरी होने के बाद एक और मोबाइल कनेक्शन लेने की कोशिश करेंगे।

एक व्यक्ति कितने SIM रख सकता है?

SIM card limit India में आम तौर पर एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन की है। यह लिमिट सभी टेलीकॉम ऑपरेटर और अलग-अलग लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र में आपके नाम पर मौजूद कनेक्शन को मिलाकर देखी जाती है। यानी अगर आपके पास अलग-अलग कंपनियों के SIM हैं, तो उनकी गिनती अलग-अलग नहीं होगी।

हालांकि, कुछ क्षेत्रों में यह सीमा कम है। जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्वी के कुछ क्षेत्रों में एक व्यक्ति अधिकतम 6  मोबाइल कनेक्शन  रख सकता है।

इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि कितने SIM रख सकते हैं, तो इसका जवाब आपके क्षेत्र पर भी निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें — MMDR बिल 2026 समझें: नए खनन सुधारों का कारोबार और निवेशकों पर क्या असर होगा?

ALSO READ  Gujarat Schools में बड़ा फैसला! शनिवार को भी लग सकती हैं Classes, जानें किन स्कूलों पर असर

24 अगस्त से क्या बदलेगा?

SIM card rules 24 August का सबसे बड़ा बदलाव चेकिंग सिस्टम से जुड़ा है। अगर कोई व्यक्ति पहले ही अपनी तय लिमिट तक मोबाइल कनेक्शन ले चुका है और उसके बाद नया SIM लेने की कोशिश करता है, तोटेलीकॉम कंपनी उसकी पहचान चेक करेगी और उसे बताया जाएगा कि उसके नाम पर अधिकतम कनेक्शन पहले से मौजूद हैं।

शुरुआत में यह SIM verification पूरी तरह रियल टाइम नहीं होगा। यानी कुछ मामलों में  कनेक्शन एक्टिवेट होने के बाद भी जांच की जा सकती है। अगर तय सीमा से ज्यादा  कनेक्शन सामने आते हैं, तो उन्हें विषय स्पष्ट होने तक सस्पेंड किया जा सकता है।

Digital Intelligence Platform कैसे मदद करेगा?

इस पूरी प्रक्रिया में Digital Intelligence Platform (DIP) की भी भूमिका होगी। DoT के अनुसार, जिन सब्सक्राइबरों के नाम पर पहले ही कनेक्शनों की अधिकतम संख्या है, उनकी रिप्रेजेंटेटिव फ़ोटो  इन्फॉर्मेशन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। टेलीकॉम कंपनियाँ इसका इस्तेमाल अतिरिक्त कनेक्शन लेने की कोशिश करने वाले सब्सक्राइब की पहचान में करेंगी।

यानी, आसान भाषा में समझें तो नया mobile connection rule टेलीकॉम कंपनियों को यह पता लगाने में मदद करेगा कि कोई व्यक्ति अपनी तय सीमा पार करके नया SIM तो नहीं ले रहा।

9 नया SIM कार्ड नियम कब पूरी तरह लागू होगा?

24 अगस्त से ऑपरेटर्स को इस चेकिंग प्रोसेस को शुरू करना होगा। लेकिन सरकार चाहती है कि आगे चलकर यह प्रक्रिया और तेज हो। टेलीकॉम कंपनियों को 30 नवंबर 2026 तक रियल-टाइम वेरिफिकेशन की दिशा में सिस्टम को इंटीग्रेट करने के लिए कहा गया है।

ALSO READ  Pune में 21,000 Pani Puri से बना 13 फीट का Ganpati, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान

इसका मतलब यह हुआ कि आगे अगर कोई व्यक्ति अपनी DoT SIM limit पूरी कर चुका है, तो नया कनेक्शन लेने की कोशिश करते समय ही सिस्टम उसे पहचान कर रोक सकेगा।

इस नए SIM कार्ड के नियम का मकसद सिर्फ लोगों के SIM की संख्या गिनना नहीं है। असल बदलाव यह है कि सरकार अब तय लिमिट से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन को लेकर चेकिंग और वेरिफिकेशन को ज्यादा व्यवस्थित बनाना चाहती है। इसलिए अगर आपके नाम पर कई कनेक्शन हैं, तो एक बार यह जरूर चेक कर लेना बेहतर है कि कौन-कौन से SIM अभी भी आपके नाम पर एक्टिव हैं।

Scroll to Top