UP Flood ने बढ़ाई टेंशन! 26 जिलों में बाढ़ 17,544 लोग सुरक्षित जगह भेजे गए
लखनऊ– उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, सरयू और मंदाकिनी सहित कई प्रमुख नदियों के उफान पर आने से UP Flood 2026 का संकट गहरा गया है। प्रदेश के एक-तिहाई से अधिक हिस्से में बाढ़ का पानी घुस चुका है। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, Uttar Pradesh flood 2026 की चपेट में आने से प्रदेश के 26 जिलों की लगभग 3.53 लाख आबादी प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे व्यापक रेस्क्यू नेटवर्क के तहत अब तक 17544 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए राज्य स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। UP Flood 2026- 26 जिलों में क्या है स्थिति? UP flood today की जमीनी रिपोर्ट के अनुसार, तराई, पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु (70.26 मीटर) को पार कर 70.68 मीटर तक पहुँच गया है, जिससे मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट डूब गए हैं। प्रयागराज, कानपुर और गाजीपुर में गंगा के बढ़ते स्तर ने तटवर्ती रिहायशी बस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर 135.20 मीटर से घटकर 128 मीटर पर आ गया है,
UP Flood ने बढ़ाई टेंशन! 26 जिलों में बाढ़ 17,544 लोग सुरक्षित जगह भेजे गए Read Post »
