अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों में कितना सच?

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। कई रिपोर्ट्स में संभावनाएँ बताई जा रही है कि यूरोपीय देश ग्रीस में इस साल में होगी। लेकिन इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग होने की चर्चा है और इसके लिए दिवाली के बाद की तारीख बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शादी 10 नवंबर को हो सकती लेकिन समारोह की जगह, मेहमानों या अन्य तैयारियों को लेकर कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। 

10 नवंबर की तारीख कितनी पक्की है?

अनिरुद्ध भारतीय सिनेमा के चर्चित संगीतकार हैं जिन्होंने कोलावरी डी जैसा हिट गाना बनाया था, जबकि काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपने जुड़ाव के कारण क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खास पहचान रखती हैं। दोनों की सार्वजनिक लोकप्रियता को देखते हुए उनकी शादी से जुड़ी हर नई रिपोर्ट तेजी से चर्चा में आ रही है।

10 नवंबर की तारीख फिलहाल रिपोर्टेड डेट है, आधिकारिक शादी की तारीख अब तक फिक्स नहीं है। अनिरुद्ध रविचंदर या काव्या मारन की ओर से अब तक शादी को लेकर सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए 10 नवंबर की शादी को अभी निश्चित खबर के रूप में मानना सही नहीं होगा।

इतना ही नहीं, अलग-अलग न्यूज चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टों में तारीख को लेकर भी पूर्ण रूप से समानता नहीं है। कुछ खबरों में 11 नवंबर 2026 को भी शादी की डेट बताया गया है। इससे यह साफ है कि तारीख को लेकर अभी अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

ALSO READ  रणवीर अल्लाहबादिया का दावा- बॉलीवुड से ज्यादा कमाई कर सकते हैं कंटेंट क्रिएटर्स, जानें क्या है तर्क

शादी की चर्चा आखिर कैसे शुरू हुई?

अनिरुद्ध और काव्या को लेकर शादी की अटकलें पिछले काफी समय से चल रही हैं। मई 2026 में पहली बार यह खबर सामने आई थी लेकिन अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर शादी की बात को खारिज करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास ना करें और इसे फैलाना बंद करें। 

इसके बाद जून में कहानी का रुख बदला। अनिरुद्ध के चाचा और टाॅलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर वाई. जी. महेंद्रन ने एक इंटरव्यू में उनके आने वाले विवाह को लेकर बात की और इसे इस साल की एक भव्य शादी बताया। उनके बयान के बाद अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबरें फिर सुर्खियों में आ गई। 

ग्रीस में शादी की बात कितनी सही?

ताजा रिपोर्टों में यूरोपीय देश ग्रीस को संभावित डेस्टिनेशन बताया गया है, लेकिन वेन्यू या समारोह से जुड़ी कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए फिलहाल ग्रीस को अनिरूद्ध और काव्या की शादी का वेडिंग डेस्टिनेशन नहीं माना जा सकता। 

फिलहाल यही कहा जा सकता है कि ग्रीस में शादी और 10 नवंबर 2026 की तारीख को लेकर रिपोर्टें ज़रूर सामने आई हैं, लेकिन इसे एक कन्फर्म वेडिंग डेट मानना जल्दबाजी होगी। अनिरुद्ध, काव्या या उनके परिवार की ओर से जब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, इन दावों को रिपोर्ट या अटकल के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

Source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top