भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, वर्ल्ड कप के दूसरे दौर में बनाई जगह

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी विश्व कप 2026 का मुकाबला एक बार फिर रोमांचक रहा। एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल डी के इस अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इस जीत के साथ भारत ने पूल डी में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान का विश्व कप का सफर यहीं समाप्त हो गया।

शुरुआत से भारत का दबदबा

इंडिया बनाम पाकिस्तान हाॅकी मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को शानदार ड्रैग-फ्लिक के जरिए गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही मिनट बाद अभिषेक ने 11वें मिनट में फील्ड गोल कर बढ़त 2-0 कर दी।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। हरमनप्रीत ने 21वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की। हन्नान शाहिद ने 22वें मिनट में गोल किया, लेकिन अभिषेक ने 24वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर भारत को फिर 4-1 से आगे कर दिया। पाकिस्तान के सूफियान खान ने भी इसी मिनट पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अंतर 4-2 कर दिया।

यह भी पढ़ें — अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों में कितना सच?

 हार्दिक ने बढ़ाया भारत का अंतर

तीसरे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में इसे गोल में बदल दिया। इसके साथ भारत ने 5-2 की मज़बूत बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने आखिरी क्वार्टर में हन्नान शाहिद के 46वें मिनट के गोल से स्कोर 5-3 ज़रूर किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया। भारत ने आखिर सेकंड तक बढ़त कायम रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ALSO READ  Naman Dhir T20I Debut: IPL में गेंदबाजी का कम मौका, India के लिए 3/31 से मचाया धमाल

Pool D में भारत दूसरे नंबर पर

भारत ने पूल डी में तीन मैचों से छह अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। इंग्लैंड तीनों मुकाबले जीतकर पूल में सबसे आगे रहा। पाकिस्तान और वेल्स अब वर्गीकरण मुकाबलों में उतरेंगे। नए विश्व कप प्रारूप में पहले चरण के बाद शीर्ष टीमें दूसरे दौर में पहुँचती हैं, जहाँ से सेमीफाइनल की राह तय होगी।

भारत की यह जीत अंक तालिका के लिहाज से तो ज़रूरी है ही, बल्कि इससे पाकिस्तान के खिलाफ टीम का दबदबा भी कायम रहा। हालांकि तीन गोल गंवाना भारतीय डिफेंस के लिए चिंता का विषय ज़रूर है। अगले दौर में मुकाबले और कठिन होंगे, इसलिए टीम को आक्रमण के साथ-साथ रक्षात्मक गलतियों पर भी काम करना होगा।

Source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top